फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जेल में बंद माफिया गब्बर सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लगभग ढाई साल से जेल में बंद प्रदेश के टाॅप-50 अपराधियों की सूची में शामिल माफिया गब्बर सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। हत्या, लूट, डकैती, धोखाधड़ी जैसे लगभग 60 मुकदमों के आरोपी गब्बर पर एसपी राम नयन सिंह के निर्देश पर अब धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना के शिवनगर गोंडा रोड निवासी सुधा मातनहेलिया ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोहनपुर माफी निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर प्रदेश का टाॅप माफिया है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। साल 2017 में गब्बर ने कागजों में हेराफेरी कर फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया और 2019 में इसी पासपोर्ट के आधार पर अपने साथियों के साथ बैंकाॅक गया था। वहां से उनकी अरबों की संपत्ति को हड़पने के लिए शूटरों का गैंग बना लिया। उन्हीं शूटरों के माध्यम से वह उनकी व उनके बेटी की हत्या करवा सकता है। ऐसे में माफिया के फर्जी पासपोर्ट को रद करने के साथ ही उस पर एनएसए के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी के आदेश पर देहात पुलिस ने गब्बर सिंह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


केस दर्ज कर की जा रही विवेचना
आरोपी पहले से ही अन्य मामलों में जनपद के बाहर की जेल में बंद है। पासपोर्ट मामले का केस दर्ज कर दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया की जा रही है।
एएसपी सिटी, रामानंद कुशवाहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें