फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, दो पकड़ से दूर

Fri, 06 Feb 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। कस्बे में एक समुदाय विशेष की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की डर से पहले ही कोर्ट में हाजिर होकर जेल जा चुका है। मामले में अभी भी दो आरोपी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले गया था। उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर सभी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई।

इसी डर से घटना का मुख्य आरोपी आजाद 28 जनवरी को न्यायालय में पेश हो गया, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया था। रिमांड पर लिए जाने के दौरान आजाद से पूछताछ करने पर उसने सभी आरोपों को स्वीकार कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


विवेचना अधिकारी ने बताया कि दूसरे आरोपी अबरार अहमद को पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अभी भी आरोपी सोनू पेंटर व सैफ फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें