फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एएनएम और आशाओं ने जाम किया हाईवे, प्रदर्शन

Sun, 15 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा में सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं एएनएम और आशा।     -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर सीएचसी में एएनएम और आशाओं ने शनिवार सुबह धरना दिया। इसके साथ उन्होंने मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट हाईवे जाम कर नारेबाजी की। धरने में सभी सीएचसी अधीक्षक पर अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकत का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन



एएनएम ऋषु ने शिकायती पत्र सौंपकर अधीक्षक पर अभद्रता और अश्लील हरकत का आरोप लगाया। अन्य महिलाओं ने समय से वेतन न मिलने, वेतन में कटौती और धन उगाही जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट हाईवे पर जाम लगने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मोतीपुर पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाएं सीएचसी अधीक्षक की गिरफ्तारी पर अड़ी रहीं। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला। उधर, आरोपों पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें