फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रामनगर में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने खदेड़ा

Sun, 15 Feb 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रामनगर में मिले जंगली जानवर के पगचिह्न।    -संवाद
विज्ञापन
बाबागंज। रामनगर गांव में शनिवार सुबह एक बार फिर जंगली जानवर का पगचिह्न दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वारिस अली के मकान के पीछे दरवाजे के पास जानवर देखे जाने पर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसे खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि वन्यजीव पास के बाग में जाकर छिप गया है।
विज्ञापन




वन क्षेत्राधिकारी, रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने टीम के साथ गांव में पहुंचकर पगचिह्नों की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में जानवर के सियार होने की आशंका जताई गई है। एहतियात के तौर पर तीन टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार की रात लगभग दो बजे इसी गांव के निवासी अजय मिश्र के पुत्र श्याम मिश्र (7) पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें