फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गुस्साई भीड़ ने चलाए पत्थर, पुलिस को दागे आंसू गैस के गोले

Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को बलवा मॉकड्रिल करते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
बहराइच। मारो-मारो, पुलिस की लापरवाही से जान गई है, आग लगा दो, वाहनों को तोड़ दो... कुछ इस तरह की नारेबाजी के साथ अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई। भीड़ की आगजनी से जलते वाहनों को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला और आग बुझाते हुए वाटर कैनन से भीड़ कोे तितर-बितर किया। लाठी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दंगाई भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साई भीड़ ने शव सड़क पर रखकर पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर दी। पुलिस ने मिर्ची बम व आंसू गैस के गोले दागे और आला अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसपी रामनयन सिंह ने एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा व ग्रामीण डीपी तिवारी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और दंगाई भीड़ को खदेड़ दिया। साथ ही घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


उक्त सारी चीजें बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में आगामी पर्वों को देखते हुए आयोजित दंगा नियंत्रण के मॉकड्रिल के दौरान देखने को मिली। इस दौरान ड्रोन कैमरे से उग्र भीड़ पर नजर रखी गई। अभ्यास के दौरान डीआईजी अमित पाठक एसपी राम नयन सिंह, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एंटी-राइट गन, टियर गैस गन, रबर बुलेट गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम, वाटर कैनन और लाठी चार्ज आदि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें