फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगा लंबा जाम

Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में जेल रोड पर बुधवार को लगा जाम।
विज्ञापन
बहराइच। सिविल लाइन क्षेत्र में बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के कारण एक घंटा जाम में लोग फंसे रहे। बाद में पुलिस के जवानों ने मशक्कत कर जाम बहाल कराया।
विज्ञापन


शहर में सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने के कारण जाम की समस्या हो रही है। इस पर ट्रैफिक पुलिस का जोर नहीं चल पा रहा है। कचेहरी रोड, पानीटंकी, घंटाघर, चौक बाजार या गुरु नानक मार्केट की तो यहां हर रोज मार्ग किनारे चार पहिया व दोपहिया वाहन खड़े होने के कारण जाम लग जाता है। बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में कचेहरी रोड पर एक बोलेरो के बेतरतीब खड़े होने के कारण जाम लग गया। लगातार वाहनों की संख्या बढ़ते हुए जिला कारागार से सांसद कोठी व पानी टंकी चौराहे से हुजूरपुर रोड की दोनों पटरियों पर जाम लग गया। इसके कारण राहगीरों को घंटों परेशानी हुई। बाद में पुलिस के जवानों ने मशक्कत कर आवागमन बहाल कराया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें