फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बंद पड़े नलकूपों को करें चालू, गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Jul 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज में नलकूप खराब होने पर प्रदर्शन करते किसान। 
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। किसानों की खेतों की सिंचाई के लिए दशकों पूर्व लगाए गए सरकारी नलकूप मौजूदा समय बदहाली के दौर से गुजर रहें है। नलकूप बंद होने से फसलें सूख रही हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। बृहस्पतिवार को गुस्साए किसानों ने बंद पड़े नलकूप के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन से संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र में किसानों की सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 48 सरकारी नलकूप स्थापित किए गए थे लेकिन नलकूप विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता से ज्यादातर बदहाल अवस्था में पहुंच गए हैं। जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों के सामने मानसून की बारिश भी दगा दे रही है। ऐसे में उनकी परेशानी और भी बढ़ती जा रही है।
बृहस्पतिवार को किसानों ने बंद पड़े 157 बीजी बडनापुर सरकारी नलकूप के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ले प्रशासन से बंद पड़े नलकूपों के संचालन की मांग की। विनय कुमार, छेदी मौर्या, लाल बच्चा मिश्रा, पंकज मिश्रा, सरवन मिश्रा, नीरत मिश्रा, गुन्नूराम, राजेश मिश्रा समेत अन्य किसानों का कहना है कि मानसून मेें बारिश दगा दे रही है, वहीं नलकूप भी बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में सिंचाई न होने से खेतों में लगी फसल पूरी तरह सूखने के कगार पर है। प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी खेतों की सिंचाई कराने की व्यवस्था बनाने में कोई दिलचस्पी नही ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में विभाग सहायक अभियंता मौर सिंह ने बताया कि विकास क्षेत्र में 48 सरकारी सरकार नलकूप लगे हुए हैं। इनमें से पांच नलकूप लो वोल्टेज व पर्याप्त बिजली न मिलने से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 बीजी कंछर गांव में लगा नलकूप पूरी तरह से खराब हो चुका है। जिससे उस क्षेत्र में सिंचाई का कार्य प्रभावित है। उन्होंने कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए कहा कि सभी नलकूपों को संचालित कराने के लिए मात्र पांच कर्मचारी ही है। प्रत्येक कर्मचारी को आठ से 10 नलकूपों को संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें