फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Mar 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय जरवल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तीन सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री शशिकांत सिंह ने कहा कि सरकार नई-नई योजनाओं को लागू कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का काम तो बढ़ा रही है, लेकिन सुविधा के नाम पर कोई संसाधन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपीनाथ मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभाग ऑनलाइन फीडिंग, गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ बच्चों से संबंधित कार्य लिए जा रहे हैं। लेकिन न मोबाइल दिया जा रहा और न ही इंटरनेट के लिए रुपये मिल रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुड़िया गौतम, नीलम व लक्ष्मी सिंह ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदर्शन में माेबीन चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, आनंद यादव, जयनारायण, बेबी खातून, कुसुम वर्मा, निम्मी शरण रावत, मालती, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें