फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क जाम करने पर 13 नामजद व 50 अज्ञात पर केस

Tue, 18 Mar 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मटेरा में दो चचेरे भाइयों के लापता होने पर परिजनों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मटेरा थाने के उपनिरीक्षक ने 13 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है। इसके बाद से एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मटेरा कस्बा निवासी सूर्यांश शर्मा (12) व उनका चचेरा भाई दिव्यांश शर्मा (10) 16 मार्च को लापता हो गए थे। इसके बाद इनके परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने पर प्रदर्शन किया था। यही नहीं 17 मार्च की सुबह बहराइच-नानपारा हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। शाम को दोनों लापता चचेरे भाई अयोध्या में मिले थे और उन्होंने परिजनों द्वारा मोबाइल छीनने से नाराज होकर घर छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद अब मटेरा थाने के उपनिरीक्षक तेज नारायण यादव ने सड़क जाम करने वाले 13 नामजद व 50 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि भीड़ का नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा, रोहित, पवन, शिवम, रजत, अरुण मिश्रा, राजेश भाष्कर, हरिश्चंद्र वर्मा, रामचंद्र, लतीफ, गणेश पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, अंकित पांडेय, आशीष पांडेय सहित 50 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि सड़क जाम करने से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे थे और एंबुलेंस भी फंसी थी। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए 30 से 40 मिनट तक जबरन मार्ग बाधित रखा। इससे जाम में फंसे लोगों को परेशानी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें