फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में आंगनबाड़ी केंद्र मिले बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने तीन केद्रों का मुआयना किया। सभी केंद्रों पर स्थिति बदहाल मिली। अंागनबाड़ी कार्यकर्त्रियां यूनीफार्म में नहीं मिलीं, न ही पंजीकरण के सापेक्ष बच्चे मौजूद थे। गंदगी के साथ अन्य अव्यवस्थाएं भी पाई गईं।
विज्ञापन



जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे वह आंगनबाड़ी केंद्र बाबागंज प्रथम पहुंचे। यहां पर कार्यकर्त्री प्रतिमा पाठक व सहायिका विमलेश कुमारी बिना यूनीफार्म के मिलीं। बच्चों की उपस्थिति शून्य थी। केंद्र पर पोषाहार नहीं मिला। अभिलेख भी नदारद थे। वजन मशीन सही होने के बावजूद बच्चों का वजन न होने का पता चला। डीपीओ ने बताया कि केंद्र का संचालन महज औपचारिक मिला।

11:35 बजे डीपीओ अंागनबाड़ी केंद्र बाबागंज द्वितीय पहुंचे। यहां पर साइनबोर्ड नदारद था। 83 बच्चों के सापेक्ष महज चार बच्चे केंद्र पर मौजूद थे। कार्यकर्त्री मालती व सहायिका आशा बिना यूनीफार्म के मिलीं। वजन मशीन खराब पायी गई। हॉटकुक्ड भी नहीं था। 11:45 बजे बाबागंज तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र का मुआयना हुआ।
विज्ञापन


यहां कार्यकर्त्री सरोज पाठक और सहायिका विमला देवी भी बिना वर्दी के मिलीं। 61 के सापेक्ष महज पांच बच्चे पाये गये। डीपीओ ने बताया कि सभी केंद्रों पर लापरवाही मिली। जिसके चलते क्षेत्रीय मुख्य सेविका और तीनों केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नोटिस देते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें