फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर दिखाई ताकत

Fri, 07 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर शक्ति का एहसास कराया। प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 13 को जिला व 20 अगस्त को प्रदेश स्तर पर होने वाली रैली को सफल बनाने की रणनीति भी तय की गई।
विज्ञापन



पयागपुर में ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर  की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। बीडीओ शोभराम मिश्र को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुुरेश यादव, प्रदीप दूबे, अवधेश कुमार, मनीषा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। फखरपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया। बीडीओ को ज्ञापन दिया गया। यहां पर राजेश मिश्रा, सूरज सिंह, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।

तेजवापुर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। जरवल में संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार बोट की अगुवाई में सभी पदाधिकारी व सदस्य मुख्यालय पर इकट्ठा हुए। सुभाषचंद्र शुक्ल उपाध्यक्ष, संजय पांडेय, नियाज खां, गीता सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर मिहींपुरवा में संघ के अध्यक्ष रमेश मौर्या की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में ओमप्रकाश, कमला प्रसाद, संजय मदेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें