फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली बिल राहत योजना के तहत जमा हुई 1.36 करोड़ की धनराशि

विज्ञापन
बिजली विभाग के ​शिविर में मौजूद लोग। - फोटो : बिजली विभाग के ​शिविर में मौजूद लोग।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज/चित्तौरा। प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना के तहत विकास खंड क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्रों से योजना के तहत 1.36 करोड़ की धनराशि जमा कराई जा चुकी है। योजना के प्रथम चरण में क्षेत्र के 31सौ उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। वहीं, चित्तौरा में भी शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

योजना का पहले चरण में 25 प्रतिशत छूट के साथ 31 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। उपकेंद्र के एसडीओ अश्वनी पांडेय ने बताया कि अब तक विशेश्वरगंज उपकेंद्र के जेई जयप्रकाश नारायण की देखरेख में 23सौ और धनुही उपकेंद्र के जेई संतराम धीर की निगरानी में आठ सौ उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कराए गए 31सौ उपभोक्ताओं से बकाए की एक करोड़ 36 लाख की धनराशि जमा कराई जा चुकी है।
एसडीओ ने बताया कि उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभागीय काउंटरों के अलावा तीन प्राइवेट काउंटरों को भी स्थापित कराया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को पेरशानी न उठानी पड़े। एसडीओ ने बताया कि इसके अलावा योजना का लाभ दिलाने के लिए विकास खंड के क्षेत्र विभिन्न गांवों में भी विभाग की टीम कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर बकाया धनराशि जमा कराई जा रही है। शिविर के दौरान उपखंड कार्यालय समेत दोनों उपकेंद्रों पर विभाग के कर्मचारी जसजीत सिंह, सुखबीर सिंह, रामनरेश, बीरबल प्रसाद, अजय मिश्रा, परशुराम, पुतनू, अदालत मिश्रा, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार आदि कर्मचारियों की देखरेख में वसूली का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें