बहराइच। सामाजिक सरोकारों के तहत अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन आठ सितंबर को होगा। विकास भवन में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड के सात मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रोटोकॉल के तहत सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश प्रयागराज के हाईस्कूल के टॉप थ्री मेधावी साईं निशांत त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी और तन्मय को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, इंटरमीडिएट के मेधावी साईं कृष्णा त्रिपाठी, शिवाकांत, सचिन कुमार और सूर्यकांत त्रिपाठी को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ आईएएस कविता मीणा और पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस राजेंद्र पांडेय करेंगे।