फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सम्मान संगोष्ठी का आयोजन

Fri, 07 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नारी सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं की सहभागिता के बिना देश और समाज का विकास असंभव है। कोई समुदाय तभी आगे बढ़ सकता है जब दूसरों के साथ महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर चलें। हर क्षेत्र में महिलाएं सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। ऐसे में सभी अपने हक और अधिकार के प्रति भी जागरूक हों। सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर समाज के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन


यह बात अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने कही। वह शुक्रवार को शहर के डायमंड पैलेस सभागार में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नारी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चर्चा की।  

नारी सम्मान संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, सुरक्षा सभी क्षेत्रों में महिलाएं सफलता पूर्वक आगे बढ़ रही हैं। सीमा पर वह देश की सुरक्षा में भी तत्पर हैं। लेकिन अभी भी जागरूकता के अभाव में गांव की महिलाएं हक और अधिकार से वंचित हैं। उन्हें आगे आना होगा।
विज्ञापन


उसी दिशा में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई जो वास्तव में बहराइच जैसे पिछड़े जिले में जागरूकता उत्पन्न करने में सहयोगी होगी। इस मौके पर उन्होंने नारी सम्मान, विधवा पेंशन, समाजवादी पेंशन, पुत्रियों के विवाह, कन्या विद्या धन, लोहिया आवास, समूह गठन समेत विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल उठते हैं। ऐसे में 1090 डायल कर महिलाएं अपने को सुरक्षित कर सकती हैं। इनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने आर्थिक स्वावलंबन पर भी बल दिया। 

बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि महिलाओं की जागरूकता शिक्षा के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। क्योंकि किसी भी समुदाय का विकास शिक्षा पर निर्भर होता है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल दिया। विभाग की मिड डे मील, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाएं भी बताईं।

परियोजना निदेशक रजत यादव ने लोहिया आवास, निशुल्क लैपटॉप योजना, जननी सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने विधवा पेंशन व अन्य योजनाओं से अवगत कराया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एके गौतम ने निशक्तों की योजनाओं को बताते हुए उन्हें स्वावलंबी बनने के तरीके बताए।

डूडा के एएन पांडेय, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी, जिला प्रबंधक एनआरएलएम सूर्यप्रकाश मौर्य, अल्पसंख्यक विभाग के डीएलएम रऊफ अली, जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि सुभाष पांडेय ने भी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें