फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम कल, सम्मानित होंगे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को टिकोरा मोड़ सीतापुर रोड स्थित लेजर रिसॉर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य लोग, शिक्षाविद और अभिभावक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों में एसकेएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डॉ. सर्वेश शुक्ला, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, इंडियन बैंक, सेंट नॉर्बेट स्कूल, बुद्धा पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट पब्लिक स्कूल, कांति कुबेर हॉस्पिटल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह और लेजर रिसॉर्ट शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार यह समारोह जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का मंच बनेगा, जहां उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें