फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के नाम से है एलर्जी : शाही

Thu, 08 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पूर्व सासंद रुद्रसेन चौधरी के जयंती समारोह मे प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही का स्वागत करते का
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का एक ही काम रह गया है विदेशों में जाकर देश और केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना करना। उन्होंने कहा कि जो काम दुश्मन देश करते हैं, वही काम राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को भगवान राम के नाम से आपत्ति है। मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के अंतिम समय में भी उनके मुख से ‘राम’ का ही नाम निकला था।


सूर्य प्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को भगवान राम के नाम से एलर्जी है। यही कारण है कि ये लोग आज तक अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए और न ही मंदिर निर्माण में किसी प्रकार का सहयोग किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यही वे लोग हैं, जिनके वकील अदालतों में खड़े होकर भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हुए उन्हें काल्पनिक बताते रहे हैं।


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी, भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें