फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा के संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी

Thu, 08 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा । भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। बुधवार शाम सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी और रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यापक गश्त अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की पड़ताल, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा अवैध घुसपैठ और तस्करी की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए की गई।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि संयुक्त गश्ती दल ने सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों, पगडंडियों, मुख्य आवागमन मार्गों, ग्रामीण सीमाई रास्तों एवं चिह्नित पॉइंट्स पर गहन गश्त की। इस दौरान सीमा पार से आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती गई और कई स्थानों पर रुककर गहन जांच की गई। साथ ही सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण भी किया गया।

संयुक्त गश्त में एसएसबी और पुलिस के उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी सहित दोनों बलों के जवान शामिल रहे। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और एसएसबी के बीच समय-समय पर नियमित संयुक्त गश्त की जाती है, ताकि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें