फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रधान व सचिव पर लगा अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत लौकाही में इंटरलॉकिंग ईंटों की आपूर्ति के भुगतान को लेकर मेसर्स जय भोलेनाथ फर्म की प्रोपराइटर रोशनी रस्तोगी ने ग्राम प्रधान मारूफ, ग्राम सचिव मनीष चौधरी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नईमुद्दीन के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है। फर्म संचालक ने सरकारी धन के दुरुपयोग और भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को भी पत्र भेजकर मामले की जांच और बकाया भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन


फर्म संचालिका के मुताबिक, ग्राम पंचायत लौकाही में राज्य वित्त/15वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्ययोजनाओं के तहत 26 नवंबर 2023 को उनकी फर्म से 13,200 पीस इंटरलॉकिंग ईंटों की आपूर्ति की गई थी। आरोप है कि सामग्री की आपूर्ति और प्राप्ति के बाद भी भुगतान उनकी फर्म को नहीं किया गया, बल्कि किसी अन्य फर्म के खाते में भुगतान कर दिया गया।

वह करीब दो वर्षों से भुगतान के लिए परेशान हैं। संपर्क करने पर कभी एमबी न होने, कभी खाते पर रोक, डोंगल की अवधि समाप्त होने और जांच चलने का हवाला दिया जाता रहा। अब भुगतान नहीं किया जा रहा है और जिम्मेदारों द्वारा फोन भी नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


परेशान रोशनी रस्तोगी ने मामले से जिलाधिकारी समेत संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को अपने वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें