शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत वैवाही निवासी ऊषा देवी (27) की मंगलवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची खैरीघाट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरेजर। मृृतका के पिता ने ससुरालीजनों की पिटाई के चलते उनकी बेटी की मौत होने का आरोप लगाया है।
खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैवाही के मजरा चमारन पुरवा निवासी नेकपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ऊषा देवी का विवाह दो साल पहले लखीमपुर खीरी जिले के रायपुर निवासी छोटे लाल के साथ किया था। बीते 14 मई को ससुरालीजनों ने बेटी के बीमार होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो ऊषा के शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया। वहां उसकी सेहत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां भी सेहत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने घर ले जाने की बात कही। इसके बाद हम लोग बेटी को घर ले आए और लखीमपुर के ईसानगर थाने पर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं बेटी को खंहरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पिता नेकपाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों के पिटाई से उनकी बेटी की मौत हुई है। कार्रवाई के लिए खैरीघाट थाने में तहरीर दी है।
वर्जन:::
ससुरालीजनों के अनुसार ऊषा को मिर्गी के दौरे पड़ते थे और वह बेड से गिर गई थी। मृतका के पिता नेकपाल की सूचना पर नायब तहसीलदार मिहींपुरवा मथुरा प्रसाद की मौजूदगी में पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईसानगर थाने में इस प्रकरण से संबंंधित केस पहले से दर्ज है। ऐसे में यहां कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा।
-रामसुधार यादव, चौकी प्रभारी वैवाही