रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बांके जिले में बुधवार को नेपाल पुलिस ने एक क्विंटल गांजे के साथ तीन तस्कारोंं को गिरफ्तार किया। तस्कर गांजे को भारतीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। बांके के डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में गांजे की खपत और अच्छी कीमत के चलते तस्करी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना पर दबिश देकर डुडुवा गांव सभा निवासी भगीरथ खटीक के घर से एक क्विंटल 11 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही वार्ड नंबर 14 निवासी विनय सोनी, वार्ड नंबर 22 निवासी आदर्श साहनी और फुलटेकरा वार्ड निवासी दीपेश चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है।