फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्टार इलेवन को हरा आलागंज ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Fri, 06 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रिसिया में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर विजेता को ट्राॅफी देते मुख्य अति​थि।  -संवाद
विज्ञापन
रिसिया। रेलवे मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन और आलागंज टीम के बीच खेला गया। आलागंज ने फाइनल मुकाबला जीत कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में स्टार इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आलागंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

खेल समाप्त होने के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलीम अहमद और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू निगम ने विजेता टीम आलागंज के कप्तान नसीम खान को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम स्टार इलेवन के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर शकील अहमद, सभासद जुबेर खान, मेराज अहमद, आकाश पटेल, शाहबाज, सुशील निगम, सुशील गुप्ता, शनि, अंपायर सत्यम सिंह, कल्लू शर्मा, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें