फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी : केशव मौर्य

Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन
बहराइच। पूर्व मंत्री व नगर विधायक अनुपमा जायसवाल के आवास पर उनकी सास के निधन पर शनिवार को संवेदना व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम विपक्ष को आईना दिखाएगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ताजा हालातों पर संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की राजनीतिक हैसियत तलवार की धार पर है। यही कारण है कि वे गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं। वहां के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात हो गई है शीघ्र ही हिंदी-मराठी मसले का समाधान हो जाएगा। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि एक एसी कमरे में बैठकर वह केवल सोशल मीडिया की राजनीति करते हैं। उनको धरातल की कोई जानकारी नहीं है। वर्ष 2027 में जब चुनाव होगा तो सपा के माफियाओं और गुंडों के लिए कोई रास्ता नहीं बचेगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 में पूर्ण रूप से 2017 की तरह कमल खिलेगा। चुनाव आयोग लगातार एक बूथ एक मत को लेकर काम कर रहा है अब हर कोई एक बूथ एक ही मत का प्रयोग कर सकेगा। बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन रिजल्ट आएगा उस दिन देखिएगा वहां पर एनडीए की ही सरकार बनेगी। जितने लोग आज दावा कर रहे हैं, सब फिसड्डी साबित होंगे। हाल ही में चर्चा में आए छांगुर बाबा के सवाल पर श्री मौर्य ने कहा कि मतदाताओं का बहुत आभार जिसने भाजपा की सरकार बनवाई और ऐसे लोग बेनकाब हुए। इस मौके पर अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें