फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के दीर्घायु की कामना

Wed, 01 Jul 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर दीर्घायु की दुआ की तो कहीं गरीबों को फल वितरित किया गया। मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। गाजी की मजार और सिद्धनाथ मंदिर में भी जियारत और पूजा-अर्चना हुई। पुलिस लाइन के बेरिया मंदिर के निकट से सपा नगर अध्यक्ष नदीमुल हक उर्फ तन्नू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। नगर उपाध्यक्ष जेपी यादव ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


वहीं कोषाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर सभी ने चादर चढ़ाकर अमन चैन और सीएम के दीर्घायु होने की दुआ मांगी। पानी टंकी चौराहा पर 21 किलो का केक काटा गया। इसके बाद मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में विशाल सिंह, सारिक कुरैशी, अहसान उल्ला, अफजल कुरैशी, रिंकू, आकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे। उधर सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने मुख्यमंत्री का 43वां जन्मदिवस मनाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ गाजी की दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की।

इसके बाद सिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां से कार्यकर्ता महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्राचीन भवन पहुंचे। यहां केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की दुआ मांगी। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफसाल की अगुवाई में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर हिमांशु अवस्थी, विपिन यादव, जुनैद खान, विमलेश, साद खान आदि मौजूद रहे। सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी व उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल ने मरीमाता मंदिर में हवन पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


मुलायम सिंह बिग्रेड के बहराइच विधानसभा अध्यक्ष मैनुदम्दीन अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का जन्मदिन मनाया। मिहींपुरवा के नैनिहा में सपा के जिला कोषाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह ने जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें