फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता से प्रेम संबंधों के कारण की गई थी आकाश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। पिपरहवा नहर पुल के पास बोरे में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता से प्रेम संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई थी। मामले में श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा निवासी दंपती को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

बीते रविवार सुबह पिपरहवा नहर के पास प्लास्टिक के बोरे में युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने आसपास के जिलों से संपर्क करने के साथ सोशल मीडिया के जरिये परिजनों की तलाश शुरू की। मंगलवार को बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के गंधरिया बुजुर्ग निवासी विकास कसौंधन ने मर्च्युरी पहुंचकर शव की पहचान अपने छोटे भाई आकाश के रूप में की। विकास ने बताया कि आकाश मुंबई में मजदूरी करता था। नौ अक्तूबर की रात फोन पर उसने मल्हीपुर में एक दोस्त के यहां होने की बात कही थी। उसने उन्हीं लोगों पर हत्या का संदेह जताया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि करीब दो वर्ष पहले आकाश की सोशल मीडिया पर मल्हीपुर निवासी पूनम से दोस्ती हुई थी। दोनों के संबंधों की जानकारी करीब डेढ़ वर्ष पहले पूनम के पति राजकुमार को हुई तो उसने मल्हीपुर थाने और 1090 पर शिकायत की थी। आकाश को पूनम से मिलने से मना किया गया, लेकिन वह मिलने के लिए दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात राजकुमार ने पूनम के जरिये आकाश को घर बुलाया। वहां राजकुमार, पूनम, उसके भाई अनुज और पिता फूलचंद ने डंडे से आकाश की पिटाई की। इसके बाद बिजली के तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बोलेरो में रखकर पिपरहवा नहर में फेंक दिया।
थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को छंगा चौराहे से राजकुमार और पूनम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार, डंडा और बोलेरो भी बरामद की है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अनुज और फूलचंद की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें