फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घने कोहरे के कारण नेपालगंज से हवाई सेवा स्थगित

Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच) । तराई में घना कोहरा होने के कारण शुक्रवार को नेपाल हवाई अड्डे से सभी उड़ाने रद कर दी गई। यहां से काठमांडू सहित कई अन्य स्थानों के लिए हवाई सेवाएं है। वहीं, खराब मौसम होने के कारण लोगों को वाहन से भी चलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


नेपालगंज के जिला बांके समेत पूरे तराई वाले इलाके में इस समय घना कोहरा छाया रहता है। शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण नेपालगंज हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं प्रभावित रही। नेपालगंज स्थित नागरिक उड्डयन कार्यालय की यातायात नियंत्रक रिंकी मलिक के अनुसार कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता 50 मीटर रह गई है। इस कारण नेपालगंज हवाई अड्डे से सभी उड़ानें स्थगित कर दी गई है। नेपालगंज हवाई अड्डे से पहाड़ी जिलों, संघीय राजधानी काठमांडू, धनगढ़ी और पोखरा के लिए प्रतिदिन 50 से अधिक उड़ानें होती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें