फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश के बाद उमस ने किया तरबतर

Tue, 08 Jul 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को बारिश में भीगते हुए जाते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को थोड़े समय की बारिश ने आद्रता बढ़ाई तो बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बाद में हल्की हवा चली तो लोगों ने राहत महसूस की। इस बीच शहर में रोस्टर के आधार पर बारिश हुई। चौक घंटाघर में बारिश हुई तो अस्पताल चौराहे पर सूखा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन की शुरुआत उमस भरी गर्मी से हुई। इसके बाद तेज धूप ने लोगों को चिपचिपी गर्मी झेलने को मजबूर कर दिया। बाद में हवा चली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 3.7 किमी प्रति घंटा रही, जबकि आद्रता 91 प्रतिशत रही। आने वाले चौबीस घंटे के बारे में बताया गया है कि सुबह से शाम तक तेज बारिश की संभावना है। बारिश होने से किसानों का रुख खेतों की ओर हो गया है। जिन किसानों की धान की फसल सूख रही थी। मंगलवार को बारिश होने से अब उन्हें जीवन मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें