फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे के ढाबों पर छापा मारकर लिए नमूने

Tue, 08 Jul 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई ढाबों पर छापा मारा। इस दौरान ढाबों से बेसन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जबकि कुछ ढाबों में शौचालय साफ न होने के कारण उन्हें चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन



बाराबंकी के महादेवा में पूरे सावन कांवड़ यात्रा जिले से जाती है। इसी प्रकार से सिद्धनाथ मंदिर में कई स्थानों से कांवड़ यात्रा आती है। इसी को देखते हुए लखनऊ हाईवे के किनारे संचालित ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। इस दौरान शिव गंगा ढाबे पर टीम ने वहां उपयोग होने वाले बेसन और खाद्य तेल का नमूना लिया, जबकि एमएस यात्री प्लाजा ढाबा से बेसन का नमूना लिया गया। वहीं इसी हाईवे पर संचालित मेट्रो ढाबा, न्यू आदर्श ढाबा, सिंघानिया ढाबा, राजधानी ढाबा,आरएन ढाबा, केजीएन रॉयल ढाबों की जांच में शौचालय साफ नहीं मिला। इस पर ढाबा संचालकों को ढाबे के अंदर साफ-सफाई रखने, पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन रखने, टॉयलेट की सफाई कराने के साथ ही खाद्य लाइसेंस को दुकान पर प्रदर्शित करने को कहा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अमर सिंह ने बताया कि यह अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। पूरे माह यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें