फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरसे से उथली पड़ी सरयू में बही जलधारा

Wed, 20 Apr 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया के खंड विकास अधिकारी और बलभद्दरपुरवा के प्रधान के प्रयासों से बुधवार को विश्राम घाट पर सूख चुकी सरयू नदी में पानी के सोते फूट उठे और जलधारा बह निकली।
विज्ञापन


विश्राम घाट की सफाई में जुटे मजदूर व मौके पर मौजूद ग्रामीण ये देखकर धुरिया बाबा की जयकार करने लगे।

रिसिया ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत विश्रामघाट पर सरयू नदी की सफाई लंबे अरसे से नहीं हुई थी। गंदगी के कारण नदी उथली हो गई थी। नदी को संजीवनी देने के लिए भारत विकास परिषद ने खंड विकास अधिकारी सोमनाथ चौरसिया को पत्र सौंपा था।

इस पर बीडीओ व बलभद्दरपुरवा के ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने मंगलवार को नदी की खुदाई शुरू कराई। देर शाम तक नदी में सोते फूटने लगे थे लेकिन बुधवार को सूखी नदी में जल की धारा कलकल करते हुए बहने लगी।
विज्ञापन


यह देख ग्रामवासियों के चेहरे खिल उठे। मंदिर के पुजारी गोपाल मुनि व ग्रामीणों ने इसे धुरियाबाबा का चमत्कार माना है। सुधीश अग्रवल, श्रवण मित्तल, रामरतन दोचानिया, संजय चिरानिया आदि ने बीडोओ व प्रधान का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें