फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी की हत्या कर लाश चारपाई के नीचे दफनाई

Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अहाता गांव में महिला की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।    - संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश को घर में ही चारपाई के नीचे दफन कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी उसी घर में रहता रहा। 11 दिन बाद मामले का खुलासा तब हुआ, जब मायके के लोगों के शक जताने पर पुलिस ने खाेदाई कर शव बरामद किया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





अहाता गांव निवासी रामधीरज ने बताया कि उनकी बहन फूला देवी (45) की शादी करीब 25 वर्ष पहले गांव के ही हरिकिशन के साथ हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे हरिकिशन को शराब की लत लग गई। वह नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। फूला देवी के छह बच्चों में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा लखनऊ में मजदूरी करता है। तीन बच्चे अभी छोटे हैं।


फूला के परिजनों के मुताबिक हरिकिशन की शराब की लत बढ़ गई थी। वह पूरे दिन नशे में धुत रहता और घर में झगड़ा करता था। इसकी वजह से दो छोटे बच्चे ननिहाल में रहने लगे। 6 अक्तूबर को फूला देवी अचानक घर से गायब हो गईं। जब दो दिन तक कोई पता नहीं चला तो भाई रामधीरज ने हरिकिशन से पूछा। उसने टालमटोल करते हुए कहा कि फूला कहीं चली गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परिजनों ने छह अक्तूबर को ही जरवलरोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार 10 दिन तक खोजबीन के बाद भी फूला देवी का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को मायके के लोग हरिकिशन के घर पहुंचे और उससे सख्ती से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बोला।

इस बीच, रामधीरज की भाभी विमला कमरे में गईं तो उन्होंने चारपाई के नीचे मिट्टी का नया लेपन देखा। नजदीक से देखने पर जमीन में हल्की दरारें भी दिखाई दीं। शक गहराने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही हरिकिशन फरार हो गया।



जरवलरोड थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की खोदाई करवाई। पहले फूला देवी की टूटी हुई चूड़ियां मिलीं, फिर पायल और अंत में करीब दो फीट नीचे दफन खड़ी लाश मिली। शव बिना कपड़ों के था और शरीर पर कई जगह चोटों के गहरे निशान थे। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या बेरहमी से पिटाई कर की गई।


थानाध्यक्ष ने बताया कि घर को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी हरिकिशन की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।





लाश दफन कर उसी घर में रहता रहा
फूला के परिजनों के मुताबिक छह अक्तूबर को जिस दिन फूला गायब हुई। उसके बाद भी हरिकिशन की पहले की ही तरह उसी घर में रहता रहा। इस दौरान शराब पीना और कभी कभार मजदूरी का काम मिलता तो करता था। अक्सर वह घर ही रहता था। फूला के गायब होने की बात पर वह सीधे जवाब नहीं देता था, टाल जाता था। एक ही गांव में रहने के कारण फूला के भाई रामधीरज और भाभी विमला को हरिकिशन पर शक गहराने लगा था। शुक्रवार को आखिर यह शक सही साबित हुआ।

वारदात का खुलासा होने के बाद से अहाता गांव के लोग सन्न रह गए। फूला का मायका और ससुराल दोनों एक ही गांव में थी। हर कोई हरिकिशन के कच्चे घर के उस कमरे में पहुंचकर हरिकिशन को उसकी करतूत के लिए कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें