फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी से कहासुनी के बाद खाया जहर, मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत भगहरिया में घरेलू विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पत्नी और साले से कहासुनी के बाद युवक ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



छोटेलाल (25) मंगलवार को कजरी तीज मेले में गया था। वहीं किसी बात पर उसका पत्नी और साले से विवाद हो गया। गुस्से में छोटेलाल घर लौटा और जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं।

परिजनों ने गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी वार्ड से पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें