फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगा लिया फंदा

Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवा (बहराइच)। दरगाह क्षेत्र की ग्राम पंचायत अशोका निवासी विनय कुमार (35) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विनय कुमार का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ससुराल चली गई थी। मंगलवार को विनय पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल गया था। वहां फिर उसका विवाद हो गया और पत्नी उसके साथ नहीं आई। इसके बाद वह घर लौटा था और रात में उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

थाना प्रभारी राजनाथ सिंह का कहना है कि युवक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। वह नशे का भी आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें