निर्माण के लिए भूमि पूजन करते एमएलसी, साथ में विधायक व अन्य।
कैसरगंज। तहसील परिसर में सोमवार को 88.30 लाख रुपये की लागत से अधिवक्ता कक्ष एवं हॉल के निर्माण का भूमिपूजन के साथ शुभारंभ कर दिया गया। यह कार्य एमएलसी पद्मसेन चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम के एमएलसी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने की, जबकि संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता कक्ष एवं हॉल के निर्माण से अधिवक्ताओं को बैठने, विचार-विमर्श और बैठकों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, डीएसपी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विधायक आनंद कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह विसेन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सय्यूब अली, ब्लाॅक प्रमुख जरवल विपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।