फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांप के काटने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/चरदा। श्रावस्ती के अलग-अलग गांव निवासी दो लोगों की सांप के काटने के बाद उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, चरदा इलाके में भी एक युवक को सांप ने काट लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोनवा के दुबकला निवासी रफीक (20) अपने घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। रफीक की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं श्रावस्ती के ही तुलसीपुर, महरा निवासी संदीप (6) को रविवार शाम घर के सामने खेलते समय किसी जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इलाज के दौरान संदीप की भी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, चरदा के बस्ती गांव निवासी राकेश कुमार (35) को सोमवार को शौच के लिए जाते समय रास्ते में सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें