फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 06 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में खामियां मिलने पर सोमवार को डीएम का रुख अधिकारियों के प्रति कठोर रहा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सीएमओ, बीओबी के शाखा प्रबंधक, आवास विकास परिषद के परियोजना प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन


वहीं सीवीओ की वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही परियोजना प्रबंधक पैक्सफेड, डीआईओएस, उप निदेशक मंडी, उपनिदेशक कृषि सहित जिला कृषि अधिकारी से जवाब तलब किया है। डीएम नितीश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई कार्यक्रम प्रदेश रैंकिंग की ग्रेडिंग में बहुत नीचे मिले।

इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमओ डॉ. आलोक  को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। पशुपालन विभाग की ओर से भेजी गई ऋण पत्रावली को कई माह बाद भी स्वीकृत न देने पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भिनगा के प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश एलडीएम को दिया।
विज्ञापन


वहीं सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य शिथिल होने पर आवास विकास परिषद के परियोजना प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उधर पशुपालन विभाग की ओर से किसानों के हित में संचालित कई कार्यक्रम में खामियां मिलने पर सीवीओ की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया।

इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं में डी ग्रेड मिलने पर परियोजना प्रबंधक पैक्सफेड, डीआईओएस, उपनिदेशक मंडी, उपनिदेशक कृषि तथा जिला कृषि अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं हौसला पोषण योजना की समीक्षा के दौरान नवजात शिशुओं, बालकों एवं गर्भवती को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ एनपी सिंह, एडीएम ओपी सिंह, एसडीएम भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा, इकौना रमाकांत वर्मा, डीएफओ सीडी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें