फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापरवाही पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि, सचिव मुख्यालय अटैच

Fri, 08 Nov 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सितंबर माह में अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
बहराइच। लापरवाही बरतने पर डीएम ने एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और सचिव को मुख्यालय से अटैच करने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बलहा विकासखंड की ग्राम पंचायत पतरहिया के मजरा हुलासपुरवा निवासी बरसाती लाल समेत अन्य ग्रामीणों ने विधायक व डीएम से नल खराब होने की शिकायत की थी। जिसके बाद विधायक समेत उनके प्रतिनिधि हरिहर वर्मा ने फोन कर समस्या दूर करने की मांग की थी। लेकिन जिम्मेदार उदासीन बने रहे। ग्रामीणों की इस समस्या को 23 सितंबर को खराब पड़े इंडिया मार्का नल, जिम्मेदार बने अंजान शीर्षक के साथ अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद डीएम ने जांच शुरू करवाई थी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जलनिगम द्वारा की गई जांच में ग्रामीण राम मिलन के घर बोरिंग के बाद भी नल लगाया जाना नहीं मिला। यही नहीं सोनू व दिनेश कुमार के घर के पास स्थित नलों का रिबोर होना भी नहीं मिला। इसके अलावा अन्य लापरवाही भी मिली। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने सचिव नरेश कुमार को जिला मुख्यालय से संबद्ध करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। साथ ही एडीओ पंचायत राजेश चौधरी के विरुद्ध मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश सीडीओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें