फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूजी व पीजी कक्षाओं में प्रवेश शुरू

Tue, 08 Jul 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
केडीसी में मंगलवार को लाइन में लगे दा​खिला लेने आए अभ्यर्थी।
विज्ञापन
बहराइच। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर से संबद्ध महाविद्यालयों और स्वायत्तशासी किसान पीजी कॉलेज में यूजी व पीजी कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके लिए सुबह से ही प्रवेश काउंटरों पर प्रवेशार्थियों की भीड़ जुटी। कॉलेज प्रशासन की ओर से बनाई गई प्रवेश समितियों की ओर से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

किसान पीजी कॉलेज के विभिन्न काउंटरों पर संबंधित विषयों के प्रवेशार्थी देखे गए। उमस भरी गर्मी में कतारबद्ध खड़े प्रवेशार्थी अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रवेश समिति के प्रभारी तथा सदस्य संबंधित प्रवेशार्थी के दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रवेश आवेदन पत्र अग्रसारित करता है। इसके बाद फीस जनरेट कराई जाती है। फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी का प्रवेश पक्का मान लिया जाता है। कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह ने बताया कि शाम चार बजे तक बीए में 120, बीएससी में 62 और बीकॉम में 22 प्रवेश होने की सूचना प्राप्त हुई है।
महिला पीजी कॉलेज में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रही। कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक राजेश पाल रावत ने बताया कि यहां बीए में 200 और बीएससी में 100 प्रवेश हो चुके हैं। इस कॉलेज में बीए में समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, उर्दू व अंग्रेजी तथा बीएससी में प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान के विषय हैं। इसके अतिरिक्त श्री गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया समेत 42 स्ववित्त पोषित कॉलेजों में भी प्रवेश की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें