फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दीपावली से छठ तक चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

Fri, 17 Oct 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ीं बसें।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस संचालन की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार 18 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक विशेष प्रोत्साहन अवधि घोषित की गई है, इसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकतम बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
विज्ञापन



इस दौरान किसी भी चालक, परिचालक या डिपो कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी को ड्यूटी पर उपलब्ध रहना होगा। रोडवेज प्रशासन ने निर्देश जारी कर कहा है कि दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और अन्य बड़े शहरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है।


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि जिले से गोरखपुर, बलरामपुर, लखनऊ और फैजाबाद रूट पर 12 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सभी बसों की प्री-मेंटेनेंस जांच कर ली जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया है कि दीपावली और छठ के दौरान किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बहराइच डिपो से लगातार निगरानी की जाएगी। साथ ही पर्व अवधि में अतिरिक्त फेरे और नाइट सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। डिपो में 24 घंटे डीजल, टिकट, ईटीएम और मरम्मत की सुविधा उपलब्ध रहेगी।



13 दिन लगातार ड्यूरी करने पर मिलेगा 5850 रुपये का बोनस

एआरएम ने बताया कि ड्राइवर-परिचालक के उत्साहवर्धन के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। जो चालक-परिचालक पूरे 13 दिन ड्यूटी करेंगे, उन्हें 5850 रुपये तक का बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें