फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने किया शूट, गोली लगने से हुई मौत, इलाके में बना हुआ था आतंक

Thu, 16 Oct 2025 10:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

देर रात ग्रामीणों ने इलाके में कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम को भेड़िया होने की जानकारी दी । जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर उसकी तलाश शुरू कर दी। टीम की ओर से उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन पकड़ में न आने पर सुबह करीब चार बजे शूटर ने भेड़िए को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से हुआ घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के कैसरगंज तहसील के फखरपुर ब्लॉक में स्थित मंझारा तौकली में आतंक का पर्याय बने आदमखोर भेड़िए को आज सुबह वन विभाग के शूटर ने शूट कर दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक भेड़िए का शव को मुख्यालय स्थित रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां पर परीक्षण के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा । 

विज्ञापन


मझरा तौकली इलाके में स्थित भिरगू पुरवा ग्राम में बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने इलाके में कांबिंग कर रही वन विभाग की टीम को भेड़िया होने की जानकारी दी । जिसके बाद प्रभागीय बनाधिकारी राम सिंह यादव व डीएफओ गाजीपुर अजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच उसकी तलाश शुरू कर दी । टीम की ओर से उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन पकड़ में न आने पर सुबह करीब चार बजे शूटर ने भेड़िए को गोली मार दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई । 

वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि इस इलाके में एक माह से अधिक समय से भेड़िए के हमले में छह लोगों की मौत हुई है वहीं करीब 29 लोग लोग घायल हुए हैं। आज सुबह एक भेड़िए को शूट किया गया है । इसके पहले 28 सितंबर को भी एक भेड़िए को मारा गया था। इसके अलावा तीस सितम्बर व 11 अगस्त को भी दो भेड़िए को गोली मार गई थी वो मिसिंग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें