फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की सुस्त चाल पर बिफरे एडी

Sat, 22 Aug 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में जोर-शोर से शुरू हुए बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पर ग्रहण लग रहा है। वहीं, टीकाकरण अभियान में सुस्ती के कारण सूबे में बहराइच 75वें पायदान पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर शनिवार को एडी स्वास्थ्य ने बहराइच पहुंचकर सीएमओ व सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों की क्लास लगाई। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ उमाकांत वर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केबी जैन के साथ जिले में संचालित बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन


एडी ने पाया कि राज्य के औसत के मुकाबले जिले में टीकाकरण का औसत काफी पीछे है। यहां महज 43 फीसदी टीकाकरण हो पाया है, जबकि राज्य का औसत 63 फीसदी है।

इस पर एडी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों  को रोस्टर के अनुसार टीकाकरण कार्य की सघन समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ को उदासीन स्वास्थ्य कर्मियों के चिह्नांकन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि ड्यू लिस्ट के सत्यापन के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी सौंपें, साथ ही नियमित समीक्षा करें।

उन्होंने इस कार्य में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में शिथिलता बरती जा रही है।

लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण पूरा नहीं हो पाया है। बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने टीमों को निरंतर भ्रमण कर लक्ष्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें