फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अपनों से शोषण का शिकार हुई बालिकाओं के मामले में कार्रवाई शुरू

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अपने ही परिजनों से शोषित दो पीड़ित बालिकाओं के मामले में सीडब्लूसी की न्यायपीठ के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके सौतेले भाई ने नशे की गोली खिलाकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पाड़ित बालिका की शिकायत के बाद उसकी सौतेली मां ने बालिका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। घटना में पीड़िता व उसके ननिहाल के लोगों ने थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने घटना को नजरअंदाज कर दिया। वहीं दूसरी घटना थाना रानीपुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बिटिया के साथ उसका पिता नशे की हालत में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। बेटी के गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद फिर वह शराब के नशे में नाबालिग बिटिया के साथ दुष्कर्म करते हुए रिश्तों को शर्मसार कर रहा था। मामला बाल कल्याण समिति की न्यायपीठ के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव के सामने आने पर न्यायपीठ ने संबंधित थाने की पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीडब्लूसी के सख्त रूख को देखते हुए थाने की पुलिस ने आनन फानन पाक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें