फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सीडीपीओ और छह एमओआईसी का वेतन रोका

Tue, 07 Jul 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला टास्क फोर्स की बैठक से गायब रहना पांच सीडीपीओ व दो एमओआईसी को भारी पड़ा है। टीकाकरण कार्य में शिथिलता बरतने पर चार एमओआईसी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई डीएम अभय कुमार के आदेश पर हुई है। डीएम ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष व नियमित टीकाकरण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम अभय कुमार ने की।

इस बैठक से सामुदायिक स्वास्थ्य कैसरगंज के प्रभारी डॉ एनके सिंह व फखरपुर के डॉ प्रत्यूष समेत पांच बाल विकास परियोजना अधिकारी गायब रहे।

इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए गायब कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके बाद नियमित टीकाकरण एवं मिशन इंद्रधनुष के कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बलहा, पयागपुर, अर्बन व विशेश्वरगंज ब्लॉक में गत माह में टीकाकरण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली।

इस पर डीएम ने एमओआईसी बलहा डॉ. आरके कुरील, विशेश्वरगंज के एके सिंह, पयागपुर के डॉ वीएन जायसवाल एवं अबरन चिकित्सालय के प्रभारी डॉ पीके वर्मा सहित क्षेत्र में तैनात पांच सीडीपीओ का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण आच्छादन का निर्देश दिया है। डीएम ने सीएमओ डॉ केबी जैन एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि सुदुर क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण कर टीकाकरण कार्य की गुणवत्ता को परखें।

 उन्होंने कहा कि टीकाकरण में शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों तथा प्रभावी ढंग से पर्यवेक्षण कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाई की जाए।

डीएम प्रत्येक दिन सांयकाल को एचसी/पीएचसी पर आयोजित होने वाली बैठक में सीडीपीओ एवं जिला स्तरीय बैठक में डीपीओ को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें