फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं में हीलाहवाली पर सीएमओ का वेतन रुका

Thu, 11 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। मातृत्व एवं शिशु ट्रैकिंग अभियान समेत अन्य कार्यक्रमों में शिथिलता बरतना सीएमओ को भारी पड़ा है।
विज्ञापन


डीएम ने गुरुवार को समीक्षा के दौरान सीएमओ का वेतन रोक दिया है। साथ ही, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक से नदारद रहने के कारण डिप्टी सीएमओ का भी वेतन रोका है।

विकास भवन सभागार में गुरुवार शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा में मातृत्व एवं शिशु ट्रैकिंग अभियान, पल्स पोलियो अभियान व विभागीय कार्यों का हाल काफी खराब मिला।
विज्ञापन


डीएम ने पल्स पोलियो अभियान के लिए रखे गए वालंटियरों के कार्यों की समीक्षा करने व लापरवाह कर्मियों को हटाने का आदेश दिया है।

इसी तरह विभागीय कार्यों में रुचि न लेने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि जिले में झोलाछापों का जाल फैला है।

इनके खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू करें। डीएम ने बलहा, रिसिया व नानपारा शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की खराब परफार्मेंस के लिए संबंधित कर्मियों को चिह्नित कर उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

चित्तौरा, फखरपुर, हुजूरपुर व तेजवापुर ब्लॉक की टीकाकरण प्र्रगति पर डीएम ने रोष जताया। कहा कि ड्यूलिस्ट के अपडेशन की समीक्षा हो और जिस स्वास्थ्य केंद्र की ड्यूलिस्ट अपडेट न हो, वहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोक दिए जाएं।

इस मौके पर जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, एचबीएनसी, आरएनटीसीपी, कुष्ठ उन्मूलन, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, समाजवादी पेंशन में डाटा अपडेशन समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन


स्थिति काफी खराब मिलने पर सीएमओ डॉ. केबी जैन का वेतन रोक दिया गया है। बैठक से नदारद डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके अग्रवाल का वेतन भी बाधित कर दिया है।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ केबी जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी     डॉ अमरकांत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या, डीपीआरओ एके सिंह समेत एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें