फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा पर फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में कोचिंग पढ़कर घर लौट रही इंटरमीडिएट की छात्रा पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। सोमवार देर शाम दुलदुल हाउस के पास हुई वारदात से हड़कंप मच गया। तेजाब से छात्रा का चेहरा, सीने का हिस्सा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह सोमवार को कोचिंग पढ़ने के लिए काजीपुरा मोहल्ले में गई हुई थी। देर शाम वह पैदल ही घर लौट रही थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के ही पीपल तिराहे से दुलदुल हाउस जाने वाले रास्ते पर छात्रा पहुंची थी। तभी अचानक एक युवक ने उसे रोक लिया। जब तक छात्रा कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने हाथ में पकड़ी तेजाब से भरी बोतल उसके ऊपर उड़ेल दी। तेजाब छात्रा के चेहरे, सीने और हाथ पर पड़ा। तेजाब पड़ने से छात्रा गिरकर तड़पने लगी। इसी दौरान आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
पिता ने बताया कि बेटी कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। तभी उस पर किसी ने तेजाब फेंक दिया है। गंभीर हालत में छात्रा को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। लगभग 45 फीसदी तक छात्रा झुलस गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर त्रयंबकनाथ दूबे और नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी मौके पर पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी पीड़ित छात्रा का इलाज चल रहा है। उससे बात नहीं हो पा रही है। उसका बयान दर्ज करने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें