फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: थाने के लॉकअप से भागा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह थाने के लॉकअप से 16 अगस्त की रात भागे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, उसके भागने के मामले में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने एक महिला और एक पुरुष आरक्षी को निलंबित किया था।
विज्ञापन


गत 16 अगस्त को तत्कालीन थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में विशाल मिश्रा निवासी गिलौला बाजार, श्रावस्ती और रफीक निवासी तिलकपुर चौराहा, गिलौला बाजार के पास से 9.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था।

देर रात पुलिस अभिरक्षा में मौजूद विशाल मिश्रा पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने के लॉकअप से भाग गया था। मामले में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आरक्षियों को निलंबित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झिंगहाघाट बाईपास के पास घेराबंदी कर आरोपी विशाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें