फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अवैध रूप से मदरसा-कर्बला निर्माण करने का आरोप

Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने बंजरिया गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मदरसा, कब्रिस्तान व कर्बला का निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसडीएम अंजनी यादव को ज्ञापन सौंपकर मौके की जांच करवाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


दीपक श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बंजरिया नई बस्ती में गाटा संख्या 2038, 2039, 2040 पर अवैध रूप से शौचालय, मदरसा, कब्रिस्तान व कर्बला बनाकर कब्जा कर लिया गया है। कर्बला के लिए छह बिस्वा जमीन ग्राम प्रधान ने लिखित रूप से दे दी थी, लेकिन दबंगों ने मदरसे का भी निर्माण कर लिया। ऐसे में सरकारी गोशाला में मौजूद गायों के चारे के लिए कोई जगह नहीं बची।
दीपक ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रामीणों ने इस संबंध में सांसद आनंद गोंड को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर जांच की थी। जांच में मदरसा, कर्बला, शौचालय, रसोई घर आदि अवैध पाया गया। लेखपाल ने ग्रामीणों के सामने बनाई अपनी रिपोर्ट में जल्द अवैध कब्जे को हटाने के लिए कहा था। दीपक का आरोप है कि बाद में लेखपाल ने दूसरी रिपोर्ट बनाकर सौंप दी। जिसकी जानकारी होने पर एसडीएम से दोबारा जांच करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें