फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 07 Jun 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते राष्ट्रधारक दल के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप एक समुदाय के युवक पर लगाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रधारक दल के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रधारक दल के अध्यक्ष करण सिंह की अगुवाई में ग्रामीण शुक्रवार को पीड़ित परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान करण सिंह ने कहा कि थाना खैरीघाट के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को बौंडी निवासी चांदबाबू खां बहला फुसलाकर ले गया था। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने युवती की तलाश कर न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए थे। पुलिस ने युवती को वापस चांदबाबू के साथ भेज दिया था। जबकि चांदबाबू पहले से शादी-शुदा और तीन बच्चों का पिता है।
आरोप है कि चांदबाबू ने युवती की अश्लील फोटो बनाकर उसके पिता व अन्य परिजनों को भेजकर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहा था। पीड़ित पिता का कहना है कि चांदबाबू व अन्य उसके साथ अश्लील फोटो दिखाकर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। धमकाया भी जा रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर घटना में कार्रवाई करते हुए युवती को पिता के सुपुर्द किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान आज्ञाराम, रामचंदर तिवारी, प्रवेश सोनकर, सीताराम वर्मा, अंकित अवस्थी, धर्मेंद्र, रामहर्ष शुक्ला, रामफेरन सोनकर, अचल शुक्ला, राधेश्याम सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें