फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 39 ने दी बीए छठे सेमेस्टर के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा

Sat, 07 Jun 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच के केडीसी में शुक्रवार को परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित परीक्षा के दौरान शुक्रवार को किसान पीजी कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। इस दिन बीए छठे सेमेस्टर के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें सभी पंजीकृत 39 परीक्षार्थी शामिल हुए। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन

परीक्षा कार्य की देखरेख कर रहे प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह सात बजे से नौ बजे तक आहूत की गई। परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह तथा भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार शुक्ला तैनात रहे। आंतरिक उड़ाका दल में शिक्षाशास्त्र विभाग की डाॅ. अर्चना निगम, अंग्रेजी विभाग के डाॅ. शिव कुमार मिश्र, समाजशास्त्र विभाग के ए. कुमार तथा विनीता सिंह शामिल रहीं। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में भूगोल विभाग के डाॅ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा शिक्षाशास्त्र विभाग के राजेंद्र सिंह ने अपने दायित्व निभाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। किसी भी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं रही।
महिला पीजी कॉलेज में नहीं हुई परीक्षा

महिला पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान विषय न होने के कारण परीक्षा नहीं थी। यहां प्राचार्या से लेकर सभी शिक्षिकाएं ग्रीष्मावकाश पर हैं। ऐसे सभी कॉलेज जहां मनोविज्ञान का विषय नहीं पढ़ाया जाता है वहां परीक्षा नहीं हुई। किसान पीजी कॉलेज में भी एक ही कमरे में परीक्षा कराई गई। यह सिलसिला 14 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें