बहराइच। दरगाह पुलिस ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक के पास से 592 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह ने बताया कि पर्वों के अवसर पर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा मल्हीपुर चौराहे से चिचड़ी जाने वाले मार्ग पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में देखते हुए उसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी में युवक के पास से 592 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी मुन्नूपुरवा, कल्पीपारा, थाना दरगाह निवासी बिंदे यादव के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।