फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की शिकायत लोगों ने कैसरगंज थाने में की थी।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी जलालुद्दीन ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली थी। पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने आक्रोश जताया।
इसके साथ ही इसकी शिकायत कैसरगंज थाने में की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मकदूम तिराहे पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसआई समर सिंह सिपाही सुनील कुमार मिश्रा व पवन कुमार मकदूम तिराहे पर पहुंचे और आरोपी जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें