फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नौकरी का झांसा देकर युवक से आठ लाख ठगे

Tue, 26 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रेलवे में एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। जालसाज ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर गुमराह किया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



ग्राम चैसार पंडितपुरवा गांव निवासी रोहित कुमार मिश्रा ने रेलवे की ग्रुप डी भर्ती में आवेदन किया था। इस दौरान उसकी पहचान फरदा त्रिकोलिया निवासी संदीप सिंह से हुई। संदीप ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में आठ लाख रुपये की मांग की। रोहित ने 23 अगस्त 2022 को अपने पिता के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये संदीप के खाते में ट्रांसफर किए तथा करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद दिए।

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह लगातार संदीप के घर के चक्कर लगाता रहा। कई माह बाद संदीप ने बहाना बनाते हुए कहा कि अब ग्रुप डी की जगह ग्रुप सी में नौकरी लगवा दी जाएगी। इसी बीच उसने डीआरएम कटियार का नाम लेकर अपने प्रभाव का ढोंग भी रचा।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सात मई को संदीप ने पयागपुर बुलाया और एक लिफाफे में नियुक्ति पत्र थमाते हुए कहा कि यह उसकी नियुक्ति का आदेश है, जिसे लखनऊ डीआरएम कार्यालय में दिखाना होगा।

जब 13 मई को रोहित डीआरएम दफ्तर पहुंचा, तो असलियत सामने आई कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद पीड़ित ने जब संदीप से अपने रुपये मांगे, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। परेशान रोहित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पयागपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें